पुलवामा हमले में शहीद जवानों की स्मृति में अचानकपुर में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

पाटन। पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी हमला में शहीद वीर जवानो के स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पाटन के लाल रक्तदाता सेवा परिवार कि ओर से किया गया था। इस अवसर पर
रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन साहू भवन अचानकपुर में किया गया। स्वास्थ्य शिविर में
सिकलिंग, थैलेसिमिया, ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए..
स्वैच्छिक रक्तदान एवं निशुल्क रक्त जांच परीक्षण किया गया। जिसमे 145 लोग स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिए और 59 लोगो ने अपना ब्लड ग्रुप एवं हीमोग्लोबिन कि मात्रा को जाने, और 20 लोगो ने रक्तदान किया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर,समाजसेवी प्रणव शर्मा,ललित साहू,टाकेश्वर प्रसाद, पप्पू साहू,पारस सार्वा, लोमस साहू, कोमल साहू, दद्दू साहू,हेमंत साहू, आशाराम साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *