अलग अलग टीम का गठन कर मतदाता के पास पहुंच रही है ,पार्टी के वरिष्ठों को दी गई है बड़ी जवाबदारी,
पाटन,,नगर पंचायत पाटन के चुनाव में भाजपा प्रत्यासी योगेश निक्की भाले का प्रचार बड़े जोर एवं शोर के साथ जारी है भारतीय जनता पार्टी का यह प्रत्याशी जीत के लिए आत्म विश्वास से भरपूर है जो उन्हें इनकी जीत की ओर अग्रसर कर रही है सुबह से लेकर रात तक लोगों से मिलना अब यही दिन चर्या श्री भाले की है वे अलग अंदाज से लोगों के पास पहुंच रहे है मूल रूप से किसान एवं व्यवसाई योगेश निक्की भाले का नगर के खेतिहर मजदूर परिवार के लोगों से दुख सुख का गहरा रिश्ता है जो इनके बड़ा वोट का केंद्र है इसके अलावा पिछले पांच वर्ष तक नपा में विपक्ष की भूमिका में रहकर आम जन की समस्या निराकरण कांग्रेस सरकार में उनके नीतियों के विरोध में सक्रिय भूमिका निभाना वे आम जनता अपनी जगह निर्धारित कर लिया है

केंद्र एवं राज्य में सरकार की जन हित में बनाई है योजना इनके लिए सम्बल का कार्य कर रहा है महतारी वंदन योजना एवं किसानों को धान खरीदी का कृषक उन्नत योजना की राशि भी किसान के खाते में पहुंच जाने से स्थिति मजबूत हुई है अभी दिल्ली चुनाव में भाजपा के जीत ने स्थानीय कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है
भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार बहुत ही सामंजस्य से संचालित हो रहा है जिले से लेकर वार्ड के कार्यकर्ता पार्टी के लिए कार्य कर रहे है
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा पूरे प्रचार व्यवस्था मॉनिटरिंग कर रहे है तो चुनाव प्रभारी दिलीप साहु लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर रण नीति बना रहे है भारतीय जनता पार्टी बड़े ही टीम भावना से प्रचार प्रसार को संचालित कर रही है एक टीम है जो नुक्कड़ सभा को संचालन कर रही है
इसी तरह घर घर जनसंपर्क, सामाजिक पदाधिकारियों से संपर्क,व्यवसायों से चर्चा जैसे अन्य के लिए अलग अलग टीम का निर्माण हुआ है जो लगातार कार्य कर जनता समक्ष संपर्क कर रहे है शनिवार को वार्ड 15,6,4,14,8 में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर घोषणा पत्र में किए गए वायदे को बता कर भाजपा को सहयोग करने की बात कही
मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर,महामंत्री अखिलेश मिश्रा,हरि शंकर साहु,पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहु,पूर्व नपा अध्यक्ष कृष्णा भाले,जगदीश मॉलपानी ,भवन देवांगन,सरोज देवांगन,बाबा वर्मा,अमित वर्मा हर्ष भाले, नील कमल देवांगन, कीर्तन देवांगन, कार्यालय प्रभारी राजेंद्र देवांगन, राजा पाठक,मेहतर वर्मा,गोवर्धन बिजौरा,लक्ष्मी नारायण भाले, प्रकाश बिजौरा,अनिल भाले,विनीता देवांगन,सागर सोनी,आदित्य सवर्णी ,केवल देवांगन,देवेंद्र ठाकुर ,निशा सोनी के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता तन मन से पार्टी के कार्य में लगे हुए है
