अमलेश्वर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रोड शो के बाद कांग्रेस अपनी जीत को लेकर आश्वासत

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में आज शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन हुआ। उनके द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी मोनू साहू एवं कांग्रेस के सभी 18 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों के लिए रोड शो एवं जनसभा कर नगर में कांग्रेस के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को वोट देने की अपील किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री के नगर आगमन से कांग्रेसियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ। अब नगर वासी पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व और मोनू साहू और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से अमलेश्वर नगर पालिका में अपनी जीत सुनिश्चित बता रहे है। रोड शो के दौरान नगरवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति से कांग्रेस अपनी जनसमर्थन बताते हुए कह रहे है कि अमलेश्वर नगर पालिका में हम कांग्रेस का परचम लहराने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *