नीलम राजेश चंद्राकर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 में गांव-गांव जाकर कर रही जनसंपर्क

पाटन। दुर्ग जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 में भारतीय जनता पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर अपना समर्थन माँगने के लिए क्षेत्र के गाँव गाँव जाकर मतदाताओं से प्रत्यक्ष मुलाक़ात करते हुए आशीर्वाद माँग रही है। आगामी 20 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दो पत्ती छाप पर मतदान करने के लिए मतदाताओं से भेंट मुलाक़ात कर संपर्क करते हुए गाँव गाँव गली गली हर मोहल्ले में जा रही है। गौरतलब हो कि ग्राम औंधी निवासी राजेश चंद्राकर की पत्नी श्रीमती नीलम चंद्राकर पूर्व में सरपंच रह चुकी है। वे राजनीति से ऊपर उठकर लोगों की सेवा करना बहुत अच्छी तरीक़ा से जानती है। उन्हें पंचायत में काम करने का पूर्व में अनुभव भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *