चुनकट्टा में भारती भागवत यादव को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

पाटन। चुनकट्टा ग्राम पंचायत चुनकट्टा के सरपंच पद हेतु श्रीमती भारती भागवत यादव को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। वह चुनाव चिन्ह चश्मा छाप के साथ सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान पर है। गौरतलब हो कि भागवत यादव पूर्व में ग्राम पंचायत चुनकट्टा के सरपंच रह चुके हैं। अभी वर्तमान में उसकी पत्नी श्रीमती भारती यादव चुनाव मैदान में है। ग्रामीणों के अनुसार भागवत यादव अपने कार्यकाल मे विभिन्न विकास कार्य किए थे जिसकी ग्रामीणों द्वारा प्रसंशा की जा रही है। भारती भागवत यादव को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से जीत सुनिश्चित बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *