9 फरवरी को महामाया मंदिर में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न होगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ समग्र ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में महामाया मंदिर पुरानी बस्ती रायपुर स्थित सत्संग भवन में 9 फरवरी को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न होगा।

मंदिर के व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा एवं समग्र ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भावेश शुक्ला ने बताया है कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी लगभग 56 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न होगा। प्रातः पीठ पूजन के साथ मंत्रोच्चार व उपनयन विधि के तहत बटुकों व उनके माता-पिता गुरु की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उमाकांत तिवारी,गौरव मिश्रा, अर्चना दीवान, अमिताभ मिश्रा दो दिन से दिन रात इस यज्ञ को संपन्न कराने हेतु अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *