विज्ञान विषय में अनिता अनंत को पी एच.डी.की उपाधि ,

रायपुर,,, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ से पी .एच.डी. अधिसूचना क्रमांक /गोप/Phd / 2025/3977 रायपुर दिनांक 09 जनवरी 2025 को जारी हुई ।

इसमें फॉर्मेसी संस्थान, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर (छत्तीसगढ़ ) में कार्यरत प्रयोगशाल तकनीशियन अनिता अनंत ने सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत राजनीति विज्ञान में शोध विषय *,,घरेलू हिंसा एवं मानवाधिकार : एक विश्लेषणात्मक अध्ययन (रायपुर के महिलाओं के विशेष संदर्भ में) ,,* के अंतर्गत पंडित रविशंकर शक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।

इनका शोध केंद्र शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद (छत्तीसगढ़ )है। शोध निर्देशिका डॉक्टर मालती तिवारी सहायक प्राध्यापक (राजनीतिविज्ञान ) शासकीय महा प्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुद के निर्देशन में शोधार्थी ने अपने अनुभव मूलक अनुसंधान में मानवाधिकारों/महिलाओं के अधिकारों के लिये किये गये वैश्विक,राष्ट्रीय ,प्रांतीय एवं स्थानीय प्रावधानों एवं प्रयासों के बाद भी घरेलू हिंसा पर नियंत्रण की नाकामी पर प्रकाश डाला,विभिन्न उत्तरदायित्व कारकों को रेखांकित किया और बहुत उम्मीद के साथ इस समस्या के उन्मूलन के लिये अनेक सुझाव प्रबन्ध के अंत में प्रस्तुत किये ।

विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के आचार्य एवं अध्यक्ष डॉ रवीन्द्र ब्रम्हे की अध्यक्षता में इस अवसर पर उन्हीं के विभाग के डॉ बी. एल. सोनेकर और राजनीति विज्ञान की सहायक प्राध्यापक डॉ समीक्षा भारती चंद्राकर के साथ ही विश्व विद्यालय में चल रही परीक्षाओं के बावजूद भी कतिपय विद्यार्थी मौजूद थे । एवं शोधार्थी टुपेश कुमार , महेंद्र साहू, विजय मिर्चें एवं अनिता का पुत्र ईशान अनंत भी उपस्थित थे।

मौखिक परीक्षा के बाद अतिथि निवास में पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति सच्चिदानन्द शुक्ल एवं विक्रम विश्वविद्यालय के हाल ही में निवृत्त हुए कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पांडेय जी के साथ साथ रजिस्ट्रार शैलेन्द्र कुमार पटेल और समस्त डिप्टी रजिस्ट्रार एस के कश्यप (गोपनीय), सनत कुमार पटेल, सहायक उपकुलसचिव श्रीमती शोभना सिंह एवं अन्य प्रोफेसर व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। सभी अनिता अनंत को इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे और अधिक शोध कार्य करते हुए प्रगति के पथ पर और आगे बढ़े,,,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *