शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में प्राचार्य डॉक्टर नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक साहित्यिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
शुभारंभ के अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नंदा गुरुवारा ने छात्राओं को आशीर्वाद एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से आप सभी का चहुँमुखी विकास करना हमारा लक्ष्य है, इस प्रतियोगिता में सहभागिता कर अपनी कला को निखार सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय द्वारा वार्षिकोत्सव उमंग 2025 में पुरस्कृत किया जायेगा।
पहली प्रतियोगिता डॉ उगेंद्र कुर्रे के संयोजन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभाव विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता से हुआ जिसमे छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर अपने विचार लिखें, प्रतियोगिता में प्रथम कु पल्ल्वी एम एस सी चतुर्थ सेमेस्टर भौतिकी, द्वितीय स्थान लक्ष्मी रात्रे बी एस सी अंतिम वर्ष गणित संकाय ने प्राप्त किया। शैलेष मिश्र के संयोजन में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुआ
जिसका संचालन अराधना दुबे मैडम द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में विषय बंद कागज में रखे गए जिसे छात्र छात्राये एक एक करके उठाकर जो विषय निकलता उसमे अपने विचार रखे
। मख्य रूप से हमारा महाविद्यालय, मेरा राज्य, मेरा भारत देश, अपनी पसंद, शिक्षा इत्यादि विषय रखे गए। जिसमे प्रथम स्थान भूमिका यादव बी एस सी अंतिम वर्ष, द्वितीय स्थान प्रतिमा कौशिक बी एस सी अंतिम वर्ष रहे।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति का छात्र छात्राओं पर प्रभाव विषय में वाद विवाद प्रतियोगिता डॉ गौरव शर्मा ने संयोजन में प्रारम्भ है। छात्र छात्राओं ने एन इ पी के महत्व और अच्छाई पर अपने विचार व्यक्त कर पक्ष में अपना दावा प्रस्तुत किया वही विपक्ष में विचार रखने वाले छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संचालन में आने वाली समस्याओ, तकनीकी खामियों के बारे में विचार रखते हुए विपक्ष की बात कही. प्रतियोगिता में पक्ष में प्रथम कुमकुम निर्मल बी एस सी अंतिम वर्ष, द्वितीय प्रेरणा साहू बी एस सी अंतिम वर्ष वही विपक्ष में प्रथम मानसी यादव बी एस सी द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान कु तृप्ति बी कॉम अंतिम वर्ष ने प्राप्त किया।
इसके पश्चात् जितेन्द्र कुमार मंडावी के संयोजन में गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी, हिंदी गाने गाकर सभाकक्ष को गीतमय कर दिया गायन में प्रथम स्थान कु प्रीति यादव बी ए अंतिम वर्ष, द्वितीय स्थान सुमित ठाकुर बी ए प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया। समस्त प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में चंद्रशेखर देवांगन, परमेश्वर पटेल,
