खेल का हमारे जीवन मे बहुत ही महत्त्व-गिरीश शर्मा

छोटे से गांव खट्टी के प्राथमिक शाला में हुआ खेल दिवस का आयोजन

छुरा @@आज शासकीय प्राथमिक शाला खट्टी में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस के अवसर पर खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मेजर ध्यान चंद की जीवनी और खेल दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया तथा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।29 अगस्त को खेल दिवस का आयोजन होता है इसी कड़ी में आज शासकीय प्राथमिक शाला खट्टी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रभारी प्रधानपाठक गिरीश शर्मा विद्यार्थियों को खेल दिवस के बारे में बताते हुये कहा कि इस दिन खेल दिवस इसलिये मनाते है कि इस दिन हाकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था उन्होंने अपने खेल से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। खेल के क्षेत्र में उन्हें 1956 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनका जन्म 29 अगस्त 1905 इलाहाबाद, में हुआ था। उनके जन्मदिन को भारत का राष्ट्रीय खेल दिवस घोषित किया गया है।उनमें गोल करने की असाधारण प्रतिभा थी, जिसकी बदौलत भारत ने ओलंपिक खेलों में हॉकी के स्वर्ण पदक जीते। उनके दौर को भारतीय हॉकी का “स्वर्णिम काल” कहा जाता है।उन्होंने आगे कहा कि खेल का हमारे जीवन मे बहुत महत्त्व है इससे हमारे अंदर प्रतियोगिता की भावना पैदा होती जो हमे सफलता की ओर ले जाती है।सहायक शिक्षक नारायण चंद्राकर ने भी इस अवसर पर खेल दिवस एवं खेल की महत्त्वता पर चर्चा की। ततपश्चात विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *