रायपुर ,,,पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालाय कर्मचारी संघ के समस्त कर्मचारीसाथियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 31 जुलाई 2024 को कर्मचारियों की आमसभा में कर्मचारी संघ का गुप्त मतदान प्रणाली से चुनाव कराने श्रवण सिंह ठाकुर को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है एवं अपनी सुविधा अनुसार सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं टीम गठित करने अथवा जानकार संबंधितों से सलाह लेने हेतु निर्देशित किया गया था, उक्त पत्र प्राप्त होते ही निर्वाचन अधिकारी ने प्रक्रिया शुरू करते हुए सर्वप्रथम संघ द्वारा प्राप्त मतदाता सूची को प्रकाशित कर दावा आपत्ति, सदस्यों का नाम जुड़वाने अथवा हटवाने हेतु अंतिम तिथि 16 8.2024 तक निर्धारित कर दिया गया था । कर्मचारियों द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन करते हुए आगे की कार्यवाही हेतु अपने अधिकार का उपयोग करते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रदीप कुमार मिश्र सेवानिवृत्ति कक्ष अधिकारी, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर की नियुक्ति किया गया है एवं उनसे एक टीम गठित कर निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराने में निर्वाचन अधिकारी का सहयोग करने हेतु आग्रह किया गया है।
प्रदीप मिश्र पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के निर्विघ्न चुनाव कराने हेतु सहायक निर्वाचन अधिकारी बने,
