खबर हेमंत तिवारी
पाण्डुका– क्षेत्र में भाई बहन का स्नेह का महापर्व रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े धूम धाम के साथ मनाया गया जिसमे भद्रा नक्षत्र का कोई असर भाई बहन के त्यौहार में राखी बंधवाने से रोक नही पाई पर हर वर्ष तीज त्यौहार में भद्रा नक्षत्र का ज्यादा उल्लेख होते रहा है जो आज शोशल मीडिया के आने बाद हर साल इस तरह की जानकारी जायदा वायरल हो रहा है इससे पहले जब ग्रामीणों के पास मोबाइल नही होते थे तो इस तरह भद्रा नक्षत्र का कोई सुनाई और इसका कोई फर्क नही पड़ता था जिस पर आम जनता ध्यान नही देते थे लेकिन अब बहुत लोग ये सब मुहूर्तों को।मानने लगे है फिर भी गांव में इसका ज्यादा फर्क नही दिखा ।

भाईयो ने बहनों से राखी बंधवाते रहे जो सुबह से ही बहने अपने भाई यो के कलाई को सजाने में लगी रही जिसमे सुबह से शाम वा रात तक भाई की कलाई में राखी बांधती रही और राखी दुकान से लेकर मिठाई की दुकान भारी भीड़ लगी रही सड़कों में बसों से लेकर निजी गाड़ी की आवा जाहि दिनभर लगी रही । भाई बहन के प्यार,स्नेह से भरे त्यौहार में भद्रा नक्षत्र रोक नही पाया।

पर आज के पढ़े लिखे और जानकारों लोगो ने भद्रा नक्षत्र खत्म होने के बाद राखी बांधना चालू किया।और मुहूर्त के हिसाब।से अपने भाईयो की हाथो में रक्षा सूत्र राखी बांधे ।।।
