तेज रफ्तार कार मोटर सायकिल सवार को बचाने के खेत मे घुसी।

खबर हेमंत तिवारी


पाण्डुका-रक्षाबंधन त्यौहार मनाकर रायपुर से जतमाई घूमने आ रहे 05 दोस्त दुर्घटना का शिकार हो गए।पाण्डुका सरकड़ा के पास पेट्रोल भराने क्रॉस कर रहे मोटर सायकल सवार को बचाने के चक्कर मे एक मारुति कार खेत मे जा घुसी कार को देखकर लगता है गाड़ी बहुत स्पीड थी जिसके चलते गाड़ी दो तीन पलटी खाते हुए खेत मे जा घुसी और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए घटना आज शाम करीब 05 बजे की जहा 05 दोस्त रायपुर से जतमाई धाम घूमने आ रहे थे ।इस बीच यह घटना हो गयी कार में सवार गणेश राम के नाक में और अश्विन कुमार के गाल में मामूली चोट आई है जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य पाण्डुका अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है वही गाड़ी खेत मे घुसने के गाड़ी को अभी नही निकाला गया है। लगभग माह भर पहले सरकडा गांव के पास ऐसे ही कार सड़क किनारे पलटी मारते हुए खेत में जा गिरा था।

सड़क का चौड़ी कारण होना इसका मुख्य कारण है क्यों की लोग इस मार्ग पर तेज गति से वाहन चलाते हैं।जिस वजह से आए दिन इस प्रकार घटना दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *