रायपुर। छत्तीसगढ़ क्या निमित्त कर्मचारियों के भविष्य में भरकर संकट उत्पन्न हो रहा है आज मुख्यमंत्री द्वारा सदन में निर्मिति करके संबंध में दिए गए जवाब से निमित्त कर्मचारियों में भयंकर आक्रोश व वादा खिलाफ स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है। प्रदेश के स्कूल सफाई कर्मचारी 10 मार्च को विधानसभा घेराव करने का निर्णय लिए है।
अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी महासंघ अदिश अध्यक्ष संतोष खांडेकर संरक्षक विजय कुमार छाव राजेंद्र साहू ने बताया है कि संध द्वारा नवारायपुर तूता स्थित धरना स्थल पर 1 मार्च को धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री निवास धेराव हेतु कूच किए, जिसे पुलिस प्रशासन के द्वारा रेलवे क्रॉसिंग ओवर ब्रिज के पास बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया। धरना प्रदर्शन उपरांत निर्णय लिया गया था कि 6 मार्च को बजट सत्र में नियमितिकरण न होने पर 10 मार्च को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। कल 2 मार्च को विधानसभा में अनियमित् कर्मचारियों के विधानसभा प्रश्न का जवाब देते हुए 10 दिनों में नियमितीकरण करने का वादा करने वाले मुख्यमंत्री ने अपने जवाब में कहा कि वर्ष 2019 में कमेटी का गठन किया गया, वर्ष 2020 में कमेटी की पहली बैठक होने, कुछ विभागों से जानकारी प्राप्त हुआ कुछ विभागों से जानकारी अप्राप्त है। जानकारी प्राप्त होने के बाद कमेटी विचारोंपरांत प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। जिस पर निर्णय लिया जाएगा। इससे स्पष्ट है कि वर्तमान सरकार में नियमितिकरण की इच्छा शक्ति का अभाव है। अच्छा होता मुख्यमंत्री यह कहते कि साढ़े 4 साल के कार्यकाल में विभागों से अनियमित कर्मचारियों की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। जिन्होंने जानकारी नहीं दिया उन अधिकारियों को निलंबित किया जावे, कारण बताओ नोटिस दिया जाए या अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जावे। अनियमित कर्मचारी महासंघ के संरक्षक गोपाल प्रसाद साहू, नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय ऐड़े, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका महासंघ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पद्मावती साहू, श्रीमती सरिता पाठक, अनियमित कर्मचारी संघ अध्यक्ष रवि गढ़पाले, मनरेगा कर्मचारी संघ अध्यक्ष सूरज साहू, स्कूल सफाई कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीलू ओंगरे अनुकंपा नियुक्ति कल्याण संघ अध्यक्ष श्रीमती माधुरी मृगे, आदि ने नाराजगी व्यक्त करते हुए 24 घंटे में विभागों से जानकारी मंगाकर नियमितीकरण की घोषणा करने की मांग मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से की है।
कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर लगभग 1 घंटे तक प्रदर्शन करते रहे l शासन प्रशासन के द्वारा सकारात्मक पहल नहीं होने के कारण स्कूल सफाई कर्मचारी संघ अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल पर रहेंगे l