कुल पंजीकृत 8975 किसानों में से 8558 किसानों ने अपनी धान बेची…
रोशन अवस्थी@देवभोग। छत्तीसगढ़ सरकार की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम दिवस था ।धान खरीदी के इस महा अभियान में इस बार 3 महीने की खरीदी में 65 दिनों की धान की कुल खरीदी हुई थी। देवभोग के 10 उपार्जन केंद्र की बात करें तो इस बार 8975 किसानों ने अपना पंजीयन कराया हुआ था। जिसमें से 8558 किसानों के 488577.60 क्विंटल धान की खरीदी देवभोग के 10 उपार्जन केंद्र में हुई थी। सरकारी आंकड़े के मुताबिक इस बार 99प्रतिशत धान की खरीदी हुई है जो प्रति वर्ष की भांति इस बार खरीदी के तुलना में ज्यादा हैं। प्रति वर्ष कि तुलना में इस साल खरीदी के प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है ।किसानों का रुझान कृषि कार्य कि और प्रतिवर्ष बढ़ोतरी होने के चलते प्रति वर्ष की तुलना में इस बार धान के खरीदी में बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते इस बार के खरीदी में दिख रहा है। जो 99प्रतिशत इस बार धान की कुल खरीदी इसका उदाहरण हैं।
छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार किसानों के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला रही है व किसान हितेषी सरकार है जिसके चलते छत्तीसगढ़ में प्रति वर्ष कृषि दर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते प्रति वर्ष की तुलना में इस बार क्षेत्र में धान की पैदावार में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते इस बार देवभोग के 10 उपार्जन केंद्र की बात करें तो प्रतिवर्ष तुलना में सबसे ज्यादा करीब 99प्रतिशत धान की खरीदी हुई है। जो अपने आप में एक इतिहास है। इससे स्पष्ट अंदेशा लगाया जा रहा है कि किसानों का ध्यान कृषि कार्य में लगातार बढ़ते जा रहा है।
10 उपार्जन केंद्रों में से इस बार दीवानमुड़ा खरीद केंद्र में सबसे ज्यादा 75563.70 क्विंटल धान की खरीदी हुई है ।और सबसे कम घूमर गुड़ा के उपार्जन केंद्रों में 22551.7 क्विंटल धान की खरीदी हुई है।
खरीदी वार 10 उपार्जन केंद्र के आंकड़े
- निस्तिगुड़ा। 711 किसान 37110.40क्विंटल।
- देवभोग 1139 किसान 62280=क्विंटल धान
- झाखरपारा 770 किसान 46011.20 क्विंटल
- लाटापारा 1000 किसान 53446 क्विंटल
- घूमरगुड़ा 444 किसान 22051.60क्विटल
- झिरिपानी 556 किसान 31744.80 क्विंटल
- खोकसरा। 664 किसान 34362.40क्विंटल
- रोहनागुडा। 974 किसान 56704.80क्विंटल
- दिवानमुड़ा। 1164 किसान 75563.60क्विंटल
- गोहरापदर 1164 किसान 65302.80क्विंटल।