उतई । बाबा दरबार पावन धाम धनोरा में दो दिवसीय जस गीत एवं झांकी प्रतियोगिता में कुल 28 मंडलियों ने भाग लिया जिसमें झांकी वर्ग में प्रथम स्थान जय महामाया शीतला जस झांकी परिवार मोहदी नारधा, द्वितीय नवजागरण जस झांकी परिवार बेलोदी दुर्ग, तृतीय जय मां आदिशक्ति नव दुर्गा जसझांकी परिवार सिलतरा बोरी, चतुर्थ चतुर्थ श्री दाई के दुलरवा जस झांकी परिवार डोंगरगढ़ रहा एवं पुरुष गायन वर्ग प्रथम आदर्श सेवा भजन मंडली नया ढाबा वार्ड नंबर 4 राजनांदगांव, द्वितीय जय बजरंग मानस एवं सेवा मंडली कौही रानीतरई ,तृतीय अजय कृपा जस जगराता परिवार जसवीर ग्रुप, चतुर्थ हरियर छत्तीसगढ़ महतारी जस परिवार देउरझाल पतोरा, पंचम श्री राधा रानी जस भजन परिवार बड़ा अशोक नगर रायपुर, महिला वर्ग प्रथम जय मां लक्ष्मी बालिका सेवा भजन मंडली जोरातराई राजनांदगांव, द्वितीय जय मां बमलेश्वरी बालिका सेवा मंडली पेंड्री, तृतीय दुलौरिन बेरी संत समाज मंडली चुना भट्टी रायपुर, चतुर्थ कुर्सीडीह दुर्ग, पंचम जय मां शीतला जस भजन मंडली छोटेपुर दुर्ग रहे… इस दो दिवसीय जस गीत के कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव, परमानंद मोहनी रचनाकार, नंद कुमार नंदगईहा रचनाकार, पूरन साहू जस सम्राट अमन बघेल जस सम्राट निषाद रचनाकार अविनाश सपहा मीडिया प्रभारी ,भवानी नायक जी रचनाकार, अनिल खपरागड़िया बेबी तृषा साहू गायिका पूर्णिमा साहू का बाबा दरबार के भक्तों द्वारा साल श्रीफल प्रशस्ति पत्र मोमेंटो देकर सम्मान किया गया इस आयोजन को सफल बनाने में हमारे दरबार के श्री गुलाब साहू , विनोद साहू,मनसुखा साहू, राजू यादव, सुनील कहार ,एम लाल देवांगन ,गज्जू रायपुरिया, गुमान साहू हेमंत तेली गायक, तोमन गजपाल ,बलराम साहू, मंच संचालक भोलेराम पटेल द्वारा किया गया आदि भक्तों का विशेष सहयोग रहा।
धनोरा देवी जस गीत प्रतियोगिता में ढाबा राजनांदगांव एवं मोहंदी नारधा प्रथम
RELATED ARTICLES