आशा शर्मा की रिपोर्ट
नगरी // किसान संघर्ष समिति बेलरबहारा द्वारा अपने नौ सूत्रीय मांगो को लेकर एस डी एम व विधायक को ज्ञापन सौप कर धरना प्रदर्शन चुनाव बहिष्कार का अल्टीमेटम दिया जहा विधायक द्वारा आठ दिनो मे समाधान की बात कही गई जहा किसानो ने समस्या का समाधान नही होने पर चार फरवरी से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेश माझी , केजुराम नागेश , श्रीधन सोम का कहना है की बेलरबहारा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित माग है जो सदियो से चला आ रहा है जहा हमेशा माग करने के बाद आश्वशन ही मिलता है इसके पहले भी समिति द्वारा धरना प्रदर्शन कर माग किया गया जहा आश्वश्वन के बाद धरना नही किया गया मगर आज तक हमारी जायज मांगो की ओर ध्यान नही दिया गया जिसके चलते तीन पंचायत के सैकड़ो ग्रामीण आज उग्र हो कर अपनी जायज मांगो को लेकर पहुचे है जहा आज भी आश्वशन ही मिला है उसके बाद अगर माग पूरी नही होती तो पूरे क्षेत्र वासियो द्वारा चार फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
ये है मुख्य मांग
हाईस्कूल तुमडीबहार का हायरसेकेन्डरी उन्नयन ,सोन्ढूर डैम जीरो से बेरबहारा,तुमडीबहार, बासीन, अर्जुनी, ठेन्ही, दौडपंडरीपानी, छोटे गोबरा तक नहर नाली का विस्तार , आदिम जाति सेवा सहकारी साकरा से अलग कर बेलरबहारा मू नयी सेवा सहकारी समिति , तुमडीबहार से ठेन्ही तक सी सी सडक या प्रधानमंत्री सडक , ग्राम बरपदर से करेली तक मिट्टी मुरूम सडक , मेचका थाना से सोन्ढूर डैम तक सडक मरम्मत , कुछ किसानो का राजीव राजीव गांधी न्याय योजना का राशि रूका है उसे तत्काल दिया जाये , मुचकुन्द ऋषि आश्रम एवं सोन्ढूर डैम जलाशय को पर्यटन घोषित किया जाये।
इस तरह किया जायेगा प्रदर्शन
वही फूलसिग नेताम, रघुवर साय ओटी, बिमला ध्रुवा, कलेश्वरी माझी ने बताया की माग पूरी नही होने पर समस्त क्षेत्र वासियो द्वारा पहले दिन शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियो को सद्बुद्धि देने क्षेत्र मे विकास करने पूजा अर्चना कर यज्ञ किया जाये व दूसरे दिन जल सत्याग्रह व तीसरे दिन मुण्डन संस्कार व समस्त ग्राम वासियो द्वारा सारे पार्टियो से स्तीफा व चौथे दिन चुनाव बहिष्कार का शपथ ले कर धरना प्रदर्शन समाप्त किया जायेगा जहा प्रमुख रूप से दिनेश यादव मिडिया प्रभारी , रूपेश्वर ध्रुव , ब्रम्हदेव शांडिल्य , अश्वनी ओटी , बिदेलाल नागेश, कृपाराम ध्रुव , दर्शन माझी, भानुराम माझी, नरसिंह ठाकुर , तरू मरकाम, महेन्द्र मरकाम, भागवत मरकाम, संतोष नेताम, मखनु राम प्रजापति, खामसिग, गोपाल ,सोनू राम शामिल थे।