पाटन /* आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में आज रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं एवं मितानिनों के प्रोत्साहित करने एवं शुभकामनाएं देने क्षेत्र के सांसद विजय बघेल कार्यक्रम में शामिल हुआ! सांसद विजय बघेल ने मितानिनो एवं रक्तदाताओं को मानवता के इस पुनीत कार्य के लिए पूरी टीम को बहुत बहुत व आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जितेन्द्र वर्मा अध्यक्ष जिला भाजपा दुर्ग, श्रीमती हर्षा चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य,मण्डल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर, लालेश्वर साहू, खेमलाल साहू, मेहत्तर वर्मा, संजय बघेल, राजा पाठक, कुणाल शर्मा, उत्तरा सोनवानी ,सुरेंद्र वर्मा आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।इस अवसर पर मितानिन कार्यक्रम जिला समन्वयक सुधा देशमुख ,नारायण चंद्राकर, दुर्गा चंद्राकर, तुलसी निषाद, एवं सभी मितानिन प्रशिक्षकों के सफल प्रबंधन से 41 यूनिट ब्लड दान प्राप्त हुआ।बीएमओ पाटन डॉ आशीष शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल ब्लड बैंक दुर्ग से श्री एंथोनी,तिरिथ यादव , श्रीमती रजनी बंजारे एवं टीम तथा ब्लड स्टोरेज यूनिट सीएचसी पाटन से डॉ आकाश साहू, मेडिकल लैब टेकनोलॉजिस्ट श्रीमति श्वेता भारद्वाज, सुनीता वर्मा, काउंसलर माहेश्वरी ध्रुव, पद्मा ठाकुर, बीईटीओ बी एल वर्मा, चंद्रकांता साहू, बीपीएम पूनम साहू एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
पाटन की मितानिन बहनों द्वारा किया रक्तदान का अनुखा पहल – विजय बघेल
