आप ने लोकसभा के 7 उम्मीदवार घोषित किए -विजय झा

रायपुर।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गंभीर परीक्षण उपरांत आम आदमी पार्टी ने पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 7 उम्मीदवार लोकसभा चुनाव हेतु घोषित किया गया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि दिल्ली में मैराथन बैठक के बाद पूर्वी दिल्ली कुलदीप कुमार, नई दिल्ली सोमनाथ भारती, दक्षिण दिल्ली साही राम पहलवान, कुरुक्षेत्र हरियाणा सुशील गुप्ता, भरूच गुजरात चैतर बसवा, पश्चिम दिल्ली महाबल मिश्र, भावना नगर गुजरात उमेश मकवाना के नाम घोषित हुए हैं। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू, उत्तम जायसवाल, मुन्ना बिसेन, दुर्गा झा, नंदन कुमार सिंह,एम एम हैदरी,अजीम खान, संजय गुप्ता, परमानंद जांगड़े, संतोष कुशवाहा, प्रद्युमन शर्मा, सागर क्षीरसागर, वीरेंद्र पवार, आदि ने सभी उम्मीदवारों को अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *