सुबह से मानसून सक्रिय, सुबह से पड़ रही रिमझिम फुहारें

दुर्ग। आज और कल बस्तर संभाग और सरगुजा संभाग तथा ऐसे लगे जिलों में भारी बारिश प्रबल संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक एच पी के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रीय चक्रवाती घेरा 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका बिहार से तटीय उड़ीसा तक 2.1 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण तमिलनाडु और उसके आसपास 1.5 और 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक की स्थित है। प्रदेश में इसके प्रभाव से अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *