वाहन बेकाबू होने से कार और बिजली खम्बा क्षतिग्रस्त
रायगढ़। जूटमिल पुलिस चौकी से कुछ कदम आगे सुबह लगभग 8 बजे के आसपास चलती बस ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ने से बस बेकाबू हो गई। जिसमें रोड में लगे बिजली के खंभे में ट्रांसफार्मर को ठोकर मारकर आगे बढ़ते हुए सड़क किनारे खड़ी एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद किसी तरह बस रुकी तो स्थानीय लोगो ने चालक की सुध लिए तो वह बेसुध पड़ा था। घटनास्थल में तत्काल पुलिस पहुचकर चालक को अस्पताल ले जाने लगे किन्तु उसकी सांसे थम चुकी थी,जिसे मेडिकल कालेज रायगढ़ अस्पताल ले जाने के बाद डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बस इंड एग्रो कम्पनी कर्मचारियों को ले जाने लाने के लिए उपयोग होता है। जो रात्रि शिफ्ट में कार्यरत कर्मचारी को वापस लेकर आ रही थी। इस अप्रत्याशित हादसे में बस के आगे सीट पर बैठे कर्मचारियों को हल्की चोट भी आई है।
