मंजूषा नामदेव को डाक्टरेट की उपाधि

.. पाटन—डा. सी.वी.रमन विश्व विद्यालय कोटा बिलासपुर के द्वारा श्री मती मंजूषा नामदेव को पी.एच.डी.की उपाधि प्रदान की गई है । श्री मती मंजूषा नामदेव शासकीय महाविद्यालय पाटन के क्रीडा अधिकारी डा. दिनेश नामदेव की धर्मपत्नी है । इनके शोध का विषय ” गोंड जनजाति के विद्याथियों की शैछणिक उपलब्धि ‌‌पर उनके सामाजिक आर्थिक स्तर के प्रभाव का अध्ययन था । ‌“इनके गाईड डा. शिवानी‌ दिवान सहायक प्राध्यापक सी.वी.रमन विश्व विद्यालय बिलासपुर व को-गाईड डा.अब्दुल सत्तार विभागाध्यछ शिक्षा विभाग कमला नेहरु महाविद्यालय कोरबा थे। श्री मति नामदेव स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको भिलाई मे सहायक प्राध्यापक है । ग्यात हो कि देश मे वर्तमान मे चल रहे लाक डाऊन की स्थिति मे सी.वी.रमन विश्व विद्यालय बिलासपुर कोटा द्वारा पहली बार आन लाईन पी.एच.डी. वाईवा आयोजित की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *