पाटन. दुर्ग जिले में सोमवार को एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 32 कोरोना पाजेटिव मरीज मिलने का मामला सामने आए है। इस रिपोर्ट के बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 165 पहुंच चुका है।
सोमवार को कोरोना पाजेटिव मिले मरीज में पाटन ब्लॉक के ग्राम पतोरा में भी एक कोरोना पाजेटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पतोरा के एक 38 वर्षीय युवक भिलाई के निजी हॉस्पिटल में काम करता जिनका रिपोर्ट पाजेटिव मिला है। युवक को देर रात कोविड हॉस्पिटल में इलाज के लिये भर्ती करवाया गया।
