दुर्ग जिले में आज मिला 23 कोरोना पाजेटिव मरीज में 2डॉक्टर,3 पुलिस

दुर्ग.जिले में आज देर रात मिली दूसरी रिपोर्ट में 23 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है।  जिसमें 2 डॉक्टर,बीएसएफ के 9 जवान 3 पुलिस कर्मी  शामिल है। शेष मरीज शहरी एवं ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों से हैं । सभी मरीजों को ट्रेस कर जिला कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती करने की तैयारियां की जा रही है।

जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि दूसरे रिपोर्ट में जिले से कुल 23  संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिस में 2 डॉक्टर  बीएसएफ के 9 जवान शामिल है । नंदिनी अहिवारा  स्थित पुलिस थाने से 3 पुलिस कर्मियों के संक्रमित होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसके अलावा स्पर्श हॉस्पिटल सुपेला से एक डॉक्टर एवं एक मेडिकल स्टाफ के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली है। अन्य क्षेत्रों में शक्ति नगर वार्ड 18 से एक पुरुष पॉजिटिव मिला है । पानी टंकी बघेरा से एक पुरुष चिखली दुर्ग  से एक पुरुष एवं एक महिला के पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है। उसके अलावा रायपुर नाका दुर्ग से भी एक मरीज संक्रमित मिला है। एक महिला मरीज सेक्टर 6 में मिली है।  इस प्रकार से आज कुल दिन भर में 23 पॉजिटिव मरीज मिले हैं । रात में जिन संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। सभी मरीजों को ट्रेस करके कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *