बेखौफ खनन माफिया: घुघुवा में सड़क किनारे चल रहा है अवैध रूप से मुरुम खनन


पाटन। विकासखंड पाटन के ग्राम घुघुवा,अमेरी, मोतीपुर, जामगांव-एम,गभरा, पाहन्दा सहित कई गांवों में खुलेआम मुरुम का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। माफिया महगे दाम में इसे धड़ल्ले से बेच भी रहे हैं। ग्राम घुघुवा में विगत दिनों अवैध उत्खनन की जानकारी के बाद एसडीएम दीपक कुमार निकुंज द्वारा अवैध खनन करने वालों पर कार्यवाही भी किया गया था। उसके बाद भी मुरुम माफिया के हौसले बुलंद हैं और बेखोफ अवैध खनन जारी है। ग्राम घुघुवा के पेट्रोल पंप के पास जेसीबी मशीन से अवैध खनन किया जा रहा है दर्जन भर हाइवा में खुले आम परिवहन किया जा रहा है।
क्षेत्र में मिट्टी, मुरुम उत्खनन के नाम पर रोजाना नए-नए मामले सामने आने लगे हैं। सड़क निर्माण कार्य के आड़ में मिट्टी, मुरुम माफिया दिन व रात खनन कर रहे हैं। जिसकी जानकारी खनिज विभाग के अधिकारियों को भी है। कई पंचायतों में ये माफिया अपना कारोबार बेखौफ होकर कर रहे है। उत्तर पाटन क्षेत्र के गावों में तो शाम ढलते ही बकायदा मशीनों के माध्यम से मुरुम का अवैध कारोबार शुरू हो जाता है। कुछ रसुखदार यहां बेखौफ होकर इस गोरखधंधे को अन्जाम दे रहे है।
कलेक्टर को दिखाने के लिए सिर्फ कागजों पर अवैध उत्खनन पर रोक लगी है।जबकि विकासखंड पाटन के चारो तरफ उत्खनन और परिवहन जारी है। पुलिस, राजस्व, आरटीओ इस दिशा में कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण अवैध कारोबारियों का हौसला बुलंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *