सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खेल भावना से प्रतिभा दिखलाता है-अशोक साहू

  • असोगा में एक दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी एवं चौसर प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

रानीतराई।नव युवा क्रीड़ा मंडल एवं ग्रामवासी के तत्वाधान में रात्रिकालीन कबड्डी,चौसर प्रतियोगिता एवं भव्य मंडई मिलन समारोह आयोजित किया गया।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,अध्यक्षता रमन टिकरिहा सभापति जप,विशेष अतिथि कमलेश वर्मा सरपंच,अशोक रिंगवानी सरपंच,नीलमणी साहू पूर्व सरपंच,ईश्वर वर्मा,सीताराम ठाकुर,रमेश टंडन,खेदू निर्मल,हेमलाल साहू,रामसिंग अंगारे ने छत्तीसगढ़ महतारी,वीर हनुमान की पूजा अर्चना कर किए।
मंच संचालन पुरषोत्तम धनकर ने किया,आभार दिनेश ठाकुर अध्यक्ष ने किया।
ज़िप उपाध्यक्ष श्री साहू ने खिलाड़ियों को प्रत्साहित करते हुए खेल भावना से खेलने वाला खिलाड़ी उच्च स्थान प्राप्त करता है।आज हमारी संस्कृति परंपरा से जुड़े रहने के लिए युवा पीढ़ी आगे बढ़े।
सभापति रमन टिकरिहा ने महाभारत के पात्र शकुनि मामा ने चौसर में युद्ध का आगाज किया था,लेकिन हमें दिमाग से खेल खेलते हुए अपनी प्रतिभा दिखाने का शुभ अवसर असोगा के साथियों ने मिलकर किया है,सभी बधाई के पात्र है।
इस अवसर पर भेदप्रकाश वर्मा,शीतल देवांगन,नारद साहू,रामा साहू,कुंवर साहू,कलाराम साहू,रूपराम कोसरीया,सतीश वर्मा,दयालु साहू,हेमंत साहू,कमल कामडे,तालेश्वर साहू,ज्ञानेश्वर साहू,बसंत कोसरिया,भंवर लाल देवांगन,मिथलेश निर्मल,कौशल साहू,जशवंत ठाकुर,ओमप्रकाश देवांगन,यूसुफ खान,अरविंद कोसे खिलाड़ी सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *