पाटन। बहुत लंबे अरसे के प्रयास के बाद पाटन नगर में डाइवर्सन चालू हो पाया । 2003 से नगर निवेश ने नगर को व्यवस्थथित रूप से बसाने का प्लान बनाने का कार्य प्रांरभ किया था पर सफलता नहीं मिल पाया 2020 से फिर मांग बढ़ने लगा अनुविभाग अधिकारी विपुल गुप्ता का विशेष प्रयास रहा नगर निवेश ने अपना प्लान जारी किया ओर सभी पक्षों का समाजस्य बनाते हुवे प्रकाशन कार्य।दावा आपत्ति के पश्चात अंतिम प्रकाशन किया गया। डिजिटली करण के बाद पाटन नगर का डाइवर्सन प्रांरभ हो चुका है। भू परिवर्तन के बाद पाटन के विकास को नया आयाम मिलेगा ।इस कार्य में पूर्व विशेष कर्तव्य अधिकारी आशीष वर्मा नगर पंचायत के अध्यक्ष भूपेंद कश्यप जनपद के उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा सहित पाटन नगर के पार्षद गणों की विशेष भूमिका रही।
