छात्राओं ने देखी विधानसभा की कार्यवाही,,,

*छुरा@@@ डॉ राधा बाई नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के राजनीति विज्ञान विभाग के छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही का अवलोकन किया। छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने सत्र में चल रही प्रश्न काल एवं शुन्य काल की कार्यवाही में भाग लिया। जहां विधानसभा सदस्यों द्वारा विभिन्न जनहित मुद्दे से संबंधित प्रश्न पूछे जा रहे थे, जिसका उत्तर केबिनेट मंत्री दयालदास बघेल एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा दिया गया। छात्राओं ने देखा कि विधानसभा अध्यक्ष एक शिक्षक की भूमिका में सदन का संचालन कर रहे हैं। विपक्षी सदस्यों के साथ-साथ सत्ता पक्ष के सदस्यों को भी बारी-बारी से प्रश्न पुछने के लिए आमंत्रित कर रहे थे। अध्ययन दल ने सदन के आलावा विधानसभा के ग्रंथालय एवं सेंट्रल हॉल दिखाया गया तथा संसदीय व्यवस्था को सचित्र वर्णन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने छात्राओं को विधानसभा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि विधानसभा को लोकतंत्र का मंदिर माना गया है, जहां प्रदेश भर विधायक अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य करते हैं। साथ ही धरसीवां विधायक अनूज शर्मा,साजा विधायक ईश्वर साहू, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, संजरी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा तथा सरायपाली विधायक चतुरी नंद से सौजन्य मुलाकात किये। राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मनीषा शर्मा ने शासन की योजनाओं में अविवाहित महिलाओं के भागीदारी को सुनिश्चित करना का सुझाव दिया। इस अवसर पर डॉ भूपेंद्र कुमार साहू,गायत्री शर्मा एवं अविनाश शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *