सेजेस पाटन के छात्राओं ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के आर. एच. रिछारिया रिसर्च लैबोरेट्री व एग्रीकल्चर म्यूजियम का भ्रमण किया,,,

जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा दुर्ग के तत्वाधान में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को एक्स्पोज़र भ्रमण हेतु 9 फरवरी को रायपुर के विज्ञान केंद्र, ऊर्जा पार्क, राम मंदिर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के आर. एच. रिछारिया रिसर्च लैबोरेट्री व एग्रीकल्चर म्यूजियम का भ्रमण कराया गया । इस अभियान के अंतर्गत 264 विद्यार्थियों का चयन किया गया था । जिसमें सेजेस पाटन की कक्षा नवमी की छात्रा येनाक्षी सिंह वह कक्षा 12वीं के छात्र साहिल सिंह चयनित हुए । सेजेस पाटन के विद्यार्थियों को प्राचार्य श्रीमती वेलेंटीना मसीह के निर्देशन में भ्रमण हेतु भेजा गया । भ्रमण दौरान विद्यार्थियों ने वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी से भी मुलाकात की । एक्स्पोज़र भ्रमण में बच्चों ने लगभग धान के 23 हजार प्रजाति, टिशु कल्चर व रायपुर के ऊर्जा पार्क में विज्ञान से संबंधित तत्वों का अध्ययन किया व उनके बारे में जाना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *