24 कुंडीय यज्ञ में 101 दंपतियों ने गायत्री महायज्ञ में समर्पित की आहुति,,सप्त क्रांति चित्र प्रदर्शनी एवम निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ मिला गायत्री परिवार को,,

पाटन/ राष्ट्र जागरण अभियान  अंतर्गत रेस्ट हाउस के पीछे वाले मैदान में 24 कुंडीय यज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह 6 बजे प्राणायाम के बाद 8 बजे यज्ञ के पहले  गायत्री परिवार का ध्वज एस आर बांधे, छबि श्याम   देवागन ने फहराया उसके पश्चात  यज्ञ प्रारंभ हुआ जिसमे तीन पाली में 101  दंपतियों ने हवन कुंड में आहुति डाली एवम आरती में शामिल हुए भोजन विश्राम पश्चात संध्या दूसरे सत्र में गायत्री  युग निर्माण योजना के पाठको से उनके विचार लिए गए तो कार्यकर्ता गोष्ठी आयोजित हुआ जिसमे  वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मिशन की सफलता के लिए अपने विचार  वरिष्ठ जनों तक पहुंचाया

चित्र प्रदर्शनी लगाया,,,     गायत्री परिवार सप्त क्रांति चित्र प्रदर्शनी प्राणेश  विश्वास के मार्गदर्शन में लगाया गया है जिसका शुभारंभ दीप  प्रज्वलित ,मंत्रोचार के साथ हरिद्वार से पधारे गायत्री मिशन में जीवन प्रदान करने वाले प्रदीप साहु एवम श्रीकांत त्रिपाठी ने  किया प्रदर्शनी के संचालक प्रानेश  विश्वास ने बताया की सप्त क्रांति चित्र प्रदर्शनी   सात विषय पर है जिसमे गुरु का परिचय,जीवन साधना, यज्ञ विज्ञान आदर्श शिक्षा व्यवस्था सम्यक स्वास्थ्य ,स्वल्मबन,पर्यावरण संरक्षण,नारी जागरण एवम नशामुक्ति की फोटो युक्त  प्रदर्शनी के अलावा स्व निर्मित गोबर, गो मूत्र अर्क,श्री अन्य योजना मिलेट्स की प्रदर्शनी  लगाया गया है निशुल्क स्वस्थ शिविर,,,यज्ञ स्थल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है जिसमे आयुष विभाग ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा निशुल्क इलाज कर निशुल्क दवा वितरण किया गया

जिसमे पाटन ब्लाक पेंशनर समाज के रिटायर्ड कर्मचारियों ने अध्यक्ष हीरा सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गायत्री परिवार में पंच राम साहु,जागेश्वर सोनी,राम लाल पेंडरिया, श्रीमती पार्वती चंद्राकर, रुक्मणी निर्मलकर ,ओम प्रकाश चंद्राकर ,मदन यादव ,डेकोर सिंह देवांगन, छवि देवांगन, अशोक देशमुख मुरली देवांगन, श्रीमती पदमा लहरी सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *