पाटन। मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह अंतर्गत पाटन ब्लॉक के ग्राम सेलूद में बुधवार को महिला बाल विकास विभाग के द्वारा 84 जोड़ो का सामूहिक आदर्श विवाह स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मैदान में सुबह 11 बजे संपन्न होगा। वर वधु को आशीर्वाद देने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
