डी.आर. एस. सेजेस पाटन में आज शनिवार को डी.आर. एस. सेजेस पाटन में स्वच्छता दिवस मनाया गया। शिक्षक शिक्षिकाओं एवं बच्चों द्वारा स्कूल परिसर की साफ-सफाई की गई । शिक्षकों द्वारा हाथ धोने के नियमों, स्वच्छता का शारीरिक और मानसिक विकास में महत्व, तथा स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों को बच्चों को अवगत कराया गया । उपरोक्त कार्यक्रम का का कियान्वयन प्राचार्य वेलेंटिना मसीह के निर्देशन में किया गया।

