राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (10 फरवरी) के अवसर पर डी. आर .एस .सेजेस पाटन में कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया।इस दौरान कृमि नाशक दवाई *एल्बेन्डाजोल* वितरित किया गया। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा कृमि क्या होता है ? कृमि के लक्षण क्या होते हैं? कैसे कृमि संक्रमण बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में बाधा पहुंचाता है?उसके रोकथाम के उपायों से बच्चों को अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन प्राचार्य वेलेंटीना मसीह के निर्देशन में किया गया |
सेजेस पाटन में कृमि दिवस पर की गई अल्बेंडाजोल दवाई का वितरण,,
