रामायण हमें जीवन जीने की कला सिखाती है…राजेंद्र साहू

मटंग में दो दिवसीय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता का हुआ समापन!

पाटन।विधानसभा के ग्राम मटंग में दो दिवसीय सस्वर मानसगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसके समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रतिनिधि राजेंद्र साहू प्रदेश महासचिव,अध्यक्षता अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग ने की।विशिष्ट अतिथि डेगेशवरी रमेश वर्मा सरपंच,भागवत प्रसाद वर्मा पूर्व सरपंच,मनोज वर्मा (अधिवक्ता),देवेश चंद्राकर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ!
मुख्य अतिथि राजेंद्र साहू ने कहा गाँव में राम कथा का आयोजन होने से पूरा ग्राम राममय,भक्तिमय हो गया है! ऐसे आयोजनों से बच्चों में अच्छे संस्कार का निर्माण होता है!
ज़िप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने राम कथा सुनने से हम सबके जीवन में सुख,समृद्धि, शांति और ईश्वर के प्रति सच्ची आस्था विश्वास पैदा करती है!आगे श्री साहू ने समस्त ग्रामवासियो कों मेला मंडई का बधाई दिया!
कार्यक्रम में आभार डूलेश्वर साहू ने किया! मंच संचालन युमन साहू ने किया!
इस अवसर पर अमित हिरवानी,पोसू निर्मलकर,रमेश वर्मा,मनोज साहू,राहुल साहू,हर्ष वर्मा,भोजराम अग्नेकर,दादू वर्मा,तेनसिंग निर्मलकर,खेमलाल निर्मलकर,तोरण देवांगन, हितेश वर्मा,जीतेन्द्र साहू,सतीश कौशिक,दीपक बारले,हीरालाल,बसंत कोटवार,जितेंद्र चंद्राकर,भानु निर्मल,परदेशी साहू,देवेंद्र यादव,खोमेंद्र यादव,जीतेश साहू सहित आयोजन समिति तथा ग्रामीण उपस्थित रहें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *