आयोध्या धाम जाने वाले यात्रियों का विधायक गजेंद्र यादव किया अभिनंदन

दुर्ग। आयोध्या धाम यात्रा पर जाने वाले भक्तों का रेलवे स्टेशन पर विधायक गजेंद्र यादव ने स्वागत अभिनन्दन कर रवाना किये। आस्था स्पेशल ट्रेन से आज दुर्ग के लगभग 361 भक्त प्रभु श्री राम के दर्शन करने रवाना हुए। यात्रा के लिए जा रहे भक्तों में आयोध्या में रामलला के दर्शन को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। अयोध्या धाम जाने के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन दुर्ग स्टेशन के प्लेटफॉर्म 01 पर पहुंचते ही जय श्री राम के जय घोष नारे से गूंज उठा। भक्तों को चंदन तिलक लगाकर फूलो की पंखुड़ी से अभिवादन किया गया। राम भक्तों ने कहा किया 500 साल बाद राम मंदिर बना यह हमारा सौभाग्य है की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत और छत्तीसगढ़ के मुख्य्मंत्री विष्णु देव साय के सहयोग से हमें यह सौभाग्य मिल पाया। इसके लिए भक्तों ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किये। इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा हेतु रेलवे सुरक्षा बल के जवान भी शामिल है जो उन्हें सुरक्षापूर्वक गणतंव्य स्थान तक पहुंचाएंगे। यात्रा पर जाने वालो में प्रमुख रूप से नितीश चंद्राकर नगर सरसंचालक, राकेश तिवारी संयोजक बजरंग दल, सुनील पटेल, चंद्रशेखर वर्मा, मंगेश घीलवडे, रवि निगम, महेंद्र जायसवाल, सूर्यकान्त पवार, मनहर चंदेल सहित 361 यात्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *