पाटन। पाटन राज सहित पांच राज कोसरिया मरार पटेल समाज के शाकम्भरी जयंती कार्यक्रम ग्राम बटंग आयोजित की गई। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि के रूप में किसान नेता राकेश ठाकुर जी शामिल हुवे।
श्री ठाकुर ने अपने कहा की मरार पटेल समाज मेहनत कस समाज है उनके द्वारा उगाई गई हरी सब्जी हमारे सेहत और तन मन में ऊर्जा का संचार होता है। पटेल समाज को एक शिक्षित और विकासशील समाज के रूप में जाना जाता है। मौके पर प्रमुख रूप से ललित सिन्हा ,थनेश पटेल,टिकेश पटेल, जित्तू पटेल सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला, पुरूष, युवक- युवती उपस्थित थे ।
