शिक्षित व संगठित समाज आगे बढता है और विकास करता है : कुंवरसिंह निषाद

देवरीबंगला / डङसेना कलार समाज का परिक्षेत्र स्तरीय सम्मेलन हरदी (ट)मे संपन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधायक कुंवरसिंह निषाद थे। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा अनिवार्य है। जिस समाज में शिक्षा व संगठन मजबूत है। वह समाज विकास करता है। डङसेना कलार समाज भी बेटियो को शिक्षित करें। सम्मेलन में बैठकर इस बात पर विचार होना चाहिए कि पुरानी रूढीवादी परंपराओं को बदले। समय के साथ चले। समाज प्रमुखो ने सामुदायिक भवन की सहायता निर्माण की मांग की। समाज के जिला अध्यक्ष ने सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। समाज की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली तथा बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर डङसेना कलार समाज के जिला अध्यक्ष चमन लाल सिंनहा, किसान राइस मिल के सेवानिवृत्त प्रबंधक भोलाराम सिंनहा, विशंभर सिंनहा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंनहा, चुन्नूराम सिंनहा, जामवंत सिंनहा, भूषण सिंनहा, रोमनलाल सिंनहा, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, संजीव चौधरी, पुरुषोत्तम उर्वशा, केजूराम सोनबोईर, दीपक सिंनहा सहित डङसेना कलार समाज भरदा (ट), टटैगा व हरदी (ट) के पदाधिकारी एवं महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *