IND vs NZ U19 World Cup 2024: भारत ने न्यूजीलैंड को 214 रन से हराया, 81 रन पर ढेर हो गई कीवी टीम

साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का सुपर-6 स्टेज का पहला मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार, 30 जनवरी को ब्लोमफोंटेन में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 295 रन बनाए। भारत के लिए मुशीर खान ने 126 गेंद पर 131 रन बनाए। आदर्श सिंह ने 58 गेंद पर 52 रन बनाए। उदय शरण ने 34 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मेसन क्लार्क ने 4 विकेट लिए। रयान त्सोर्गस,इवाल्ड श्रेडर,जैक कमिंग और ओलिवर तेवतिया ने 1-1 विकेट लिए। भारत ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। न्यूजीलैंड ने 3 बदलाव किए। 4 ग्रुप से 3-3 टीमें सुपर-6 में पहुंची हैं। ग्रुप ए से भारत, बांग्लादेश और आयरलैंड ने जगह बनाई। ग्रुप बी से साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने जगह बनाई। ग्रुप सी से ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने जगह बनाई। ग्रुप डी से पाकिस्तान,न्यूजीलैंड और नेपाल ने जगह बनाई। 12 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। हर टीम दो-दो मैच खेलेगी। भारत को न्यूजीलैंड के अलावा नेपाल से खेलना है। दोनों ग्रुप से दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *