खनिज टीम पर रेत तस्करों का हमला पर सवालों के घेरे में खनिज विभाग____&&_दिन के बजाय रात में क्यों गए थे टीम

खबर हेमंत तिवारी

राजिम/बीते कई दिनों से चुपचाप शांति से रेत चोरी कर रहे रेत माफियाओं के काम में रुकावट डालने पहुंचे खनिज विभाग के टीम पर उसके ही द्वारा पाले पोशे रेत तस्करों ने हमला कर दिया हाला की इस घटना को लेकर खुद खनिज विभाग की टीम सवालों के घेरे में हैं। जो कार्रवाई करने दिन की बजाय रात को 10 बजे अवैध खदान में पहुंची थी खनिज विभाग के टीम पर रेत तस्करों की हमले को लेकर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं

। क्योंकि गरियाबंद जिले में पिछले कई सालों से जिला प्रशासन और खनिज विभाग के संरक्षण में जिस तरह अवैध खनन चल रहा है उसको लेकर बार-बार शिकायत और मीडिया में खबर प्रशासन के बाद भी कार्रवाई नहीं होती ऐसे में बीती रात खनिज विभाग के तीन टीम को अवैध रेट घट को कार्रवाई करने किस मंसूबे से गए थे। घटना लगभग 10 बजे की बताई जा रही है जिसको लेकर मीडिया में जब खबर प्रकाशित हुआ तब खनिज विभाग के टीम पांडुका थाना में रिपोर्ट दर्ज करने पहुंची, बता दे की रात को जब टीम कार्रवाई करने पहुंची थी

। तो सुरक्षा के लिए पुलिस बल साथ क्यों नहीं ले गई ऐसे में विभागीय संरक्षण से पहले से कई घाट सेटिंग से चल रहा है।तो ऐसी क्या मजबूरी थी कि रात को कार्यवाही करने पहुंचे । खनिज विभाग के टीम पर हमला को लेकर तरह तरह के कयास लगाया जा रहा है कि बिना सुरक्षा व्यवस्था के रात को कैसी कार्रवाई जब कि बीते कई दिनों से यह अवैध रेट घट दिन रात चल रहा है तो दिन में कार्रवाई करने की हिम्मत क्यों नहीं जुटाई और रात में पहुंचे टीम को अपने सरकारी गाड़ी छोड़ किराया की गाड़ी लेकर क्यों गई ऐसे बहुत सारे सवाल है जो खनिज विभाग के भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं तो वहीं इस घटना को लेकर खनिज विभाग के प्रति लोगों में जरा भी सहानुभूति नहीं है। बल्कि लोग तो इसे जैसे के साथ तैसे खबर बता रहे हैं और इसको लेकर मजे भी ले रहे हैं क्योंकि खनिज विभाग के संरक्षण में जिले में अवैध रेत ,मुरूम,मिट्टी, पत्थर जैसे खनिज संपदा से संबंधित हर प्रकार के कार्य नियम विरुद्ध चल रहा है ऐसे में इस घटना को लेकर खनिज विभाग की थू थू हो रही है। तो वहीं इस बारे में जिला खनिज अधिकारी फागूराम नागेश से बात की गई तो

उन्होंने बताया कि कुटेना घाट में चल रहा खनन अवैध घाट है घटना लगभग 9से10 बजे की है जिसमें हमारे खनिज विभाग की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी विभाग की गाड़ी खराब होने की वजह से किराए के गाड़ी लेकर गए थे ड्राइवर के हाथ में चोट लगा है और सूजन है। पांडुका थाना में एफ आई आर दर्ज करवा रहे हैं। हालांकि जब खनिज अधिकारी गरियाबंद से अवैध घाट संचालन कर रहे ठेकेदार का नाम पूछा गया तो उन्होंने नाम नहीं बताया तो क्या विभाग के जानकारी में यहां खदान नहीं था तो यह किसके संरक्षण में कई दिनों से चल रहा है जबकि ऐसे ही धमतरी जिले के नदी उसे पार से आज भी सैकड़ो हाईवा गाड़ियां चौबेबांधा और कूटेना पुलिया से रोज निकासी बे रोक टोक चल रहा है। अब इसे कौन रोकेगा और इस पर कार्यवाही करने की जिम्मेदारी किसकी होगी ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *