नगर पंचायत उतई में सम्पन्न हुआ मानस गान एवम लोककला महोत्सव


उतई । नगर के हथखोज पारा कालिका मंच में नगर वासियों एवं दानदाताओ के सहयोग के लिए श्री रामायण मानस परिवार द्वारा दो दिवसीय लोक कला महोत्सव का आयोजन किया गया । छत्तीसगढ़ के लुप्त होती संस्कृति को संरक्षण हेतु इस वर्ष लोककला महोत्सव का आयोजन किया गया और इस महोत्सव में कुल 13 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अलग अलग विधाओं के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगो ने आनंद लिया। कार्यक्रम में पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भी शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजन समिती अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा उपाध्यक्ष विरेंद गिरी गोस्वामी सचिव व उद्घोषक मुकेश साहू एवं समिति के सभी सदस्यों ने नगर वासियों एवं श्रद्धालुओं का विनम्रता पूर्वक आभार व्यक्त किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *