• मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 41 वाहन चालक पर की गई कार्यवाही।* *• 41 प्रकरण में 16,600/- रूपये समन शुल्क।* *• माईनर एक्ट के तहत 06 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।* *• शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाला 01 आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।*
*सुनील नामदेव बेमेतरा
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है जिसके तहत दिनांक 29.01.2024 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री हेतु परिवहन करने का 01 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपी 1. रिजवान कुरैशी पिता स्वं. बिशाल कुरैशी उम्र 40 साल साकिन बाजारपारा बेमेतरा, 2. समीर खान पिता समीउल्ला खान उम्र 29 साल साकिन साकिन बाजारपारा बेमेतरा, थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। 53 पौवा देशी प्लेन/मसाला शराब (9,540ml), किमती 5,440/- रूपये एवं एक चारपहिया वाह जीप क्रमाक टीएन 28 टी – 5693 कीमती 3,00,000/- रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्यावाही किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में थाना बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा, सउनि रेशमलाल भास्कर, प्रधान आरक्षक छत्रपाल डहरिया, हेमंत साहू, गोपाल ध्रुव, आरक्षक राहुल यादव, मनीष मिश्रा एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही। इसी क्रम में दिनांक 29.01.2024 को मोटर व्हीक्ल एक्ट के तहत यातायात बेमेतरा में 08 चालान में 08 व्यक्ति, थाना बेमेतरा में 01 चालान में 01 व्यक्ति, थाना दाढी में 05 चालान में 05 व्यक्ति, थाना साजा में 07 चालान में 07 व्यक्ति, चौकी देवकर में 08 चालान में 08 व्यक्ति, चौकी कंडरका में 03 चालान में 03 व्यक्ति, चौकी खण्डसरा में 05 चालान में 05 व्यक्ति, चौकी देवरबीजा में 04 चालान में 04 व्यक्ति, कुल 41 वाहन चालक के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात के नियमो का उल्लघंन करने वाले वाहन चालक के विरूद्ध 41 प्रकरण में कुल 16,600/- रूपये समन शुल्क लिया गया। इसी क्रम में दिनांक 29.01.2024 को माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए थाना साजा 02 प्रकरण में 02 व्यक्ति, थाना नवागढ 02 प्रकरण में 02 व्यक्ति, थाना नांदघाट 01 प्रकरण में 02 व्यक्ति के खिलाफ धारा 107,116 (3), 151 जा.फौ. के तहत कुल 05 प्रकरण में 06 व्यक्तियो के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया। इसी क्रम में दिनांक 28.01.2024 को पुलिस चौकी देवकर में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने का 01 प्रकरण में 01 आरोपी के विरूद्ध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही की गई हैं।
