पाटन। विकासखंड पाटन के ग्राम उदयपुर(बेन्द्री) में नीलकंठ साहू के घर की एक गाय ने सोमवार को शाम 5 बजे के करीब अजीबोगरीब बछड़े को जन्म दिया। जिसके एक नहीं बल्कि दो सिर और छह पैर थे। इसके बाद आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ इस बछड़े को देखने के लिए जमा हो गई। बछिया का जन्म लेने के पहले ही गायनके पेट मे मौत हो चुकी थी।
लगभग 6 घंटे की मशक्त के बाद बछिया का जन्म हुआ। बछड़े के जन्म लेने के बाद स्थानीय लोग इसे भगवान का चमत्कार बताने लगे। लोगों ने कहा कि उन्होंने कभी पहले इस तरह के अनोखे बछड़े को नहीं देखा है। यह ईश्वर का एक चमत्कार है। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग इसे भगवान का चमत्कार बता कर पूजा-पाठ करने लगे। लोगों ने बछड़े के पास अगरबत्ती जलाए और श्रद्धा स्वरूप श्रीफल, पैसे और अन्य चीज भी चढ़ाई। देर शाम बछिया को शिव मंदिर के समीप दफनाया गया।

