30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कोसल हायर सेकेण्डरी स्कूल कपसदा में मनाया गया वार्षिकोत्सव।- टॉपर्स को सांसद विजय बघेल ने दिए स्मार्टफोन।

कुम्हारी। निकटवर्ती ग्राम कपसदा में 1993 से संचालित हो रहे कोसल हायर सेकेण्डरी स्कूल ने अपना 30वां वर्षगांठ वार्षिकोत्सव के माध्यम से मनाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र सांसद श्री विजय बघेल रहे व अध्यक्षता अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष श्री नटवरलाल ताम्रकार ने किया, इसके अतिरिक्त विशेष अतिथि के रूप में छ.ग. भाजयुमो कोषाध्यक्ष शुभम शर्मा, अहिवारा मंडल महामंत्री संजय पांडेय, राजा शर्मा, रामाधार शर्मा, श्रीमती खेमिन साहू, कुम्हारी प्रेस क्लब अध्यक्ष विक्रम शाह ठाकुर, विजय चौबे एवं दिवेश यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ तत्पश्चात प्राचार्य चंद्रिका प्रसाद तिवारी एवं कपसदा शिक्षण समिति के अध्यक्ष रोशनलाल साहू द्वारा अतिथियों का स्वागत फूल माला व स्मृति चिन्ह से किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी, जिसे देखकर उपस्थित सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम की तैयारी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से आए हुए छात्र अमितेष तिवारी व कपिल धनकर और कोसल स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा किया गया।गत वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया और टॉपर्स सौम्या साहू 94% व विभा वर्मा 92% को स्मार्टफोन भी भेंट किया गया, सांसद श्री विजय बघेल और सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की बेहद प्रशंसा की और कृषि संकाय को चलाने वाली एकमात्र संस्था होने पर विद्यालय संचालकों को बधाई दिया साथ ही विद्यालय के प्राचार्य के आग्रह पर विद्यालय को सहयोग करने का भी सांसद जी ने आश्वासन दिया।कार्यक्रम का संचालन सुश्री रिया नायक व नम्रता प्रसाद ने किया। अंत में कार्यक्रम प्रभारी आशुतोष तिवारी ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *