गणतंत्र पर्व छल कपट से दूर अनुशासन और सुकून भरा जीवन जीने का पाठ पढ़ाती है,,,, एके जैन

जामगांव आर ।गणतंत्र पर्व समारोह सेजस जामगांव आर में देश भक्ति और राममय वातावरण से सराबोर रहा।विधार्थियो ने जब अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का बारी बारी से समूह में मंचन करने लगे तो चहु ओर धर्म संस्कृति देख दर्शकों का चेहरा प्रफुल्लित होकर खिल उठा।विदित हो कि चंद दिन पहले 22 जनवरी 2024 अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर जामगांव आर में दीवाली मनाया गया था। उस दिन की झलक गणतंत्र समारोह में देख लोग मंत्र मुग्ध हो गए।समारोह के पूर्व प्रभात फेरी व ध्वजारोहण संपन्न हुआ।समारोह में सरपंच राजकुमार ठाकुर पूर्व।सरपंच शैलेंद्री मंडावी सरस्वती शिशु मंदिर समिति अध्यक्ष कामता प्रसाद साहू कालेज समिति पूर्व अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला सेजस समिति पूर्व अध्यक्ष डा धर्मेंद्र निर्मल डा के एस देवांगन डा गुलाब साहू समाजसेवी अंगेशवर साहू अभिषेक चंद्रकार डी डी मानिकपुरी भारती सोनबेर पंच नंदनी साहू डा सी आर साहू भेशलता देवांगन स्वाति कोठारी बलदाऊ रावसर्वांगीण विकास संस्कार के अभाव में बेमानी है,,,प्राचार्य राजेश पिल्लई ने कहा कि बच्चो के सर्वांगीण विकास में संस्कार का आधारगत योगदान है।और बच्चे जब स्वयं संस्कारगत मंचन करेंगे तो उन पर अच्छा खासा असर पड़ना स्वाभाविक है

।बच्चो के सर्वांगीण विकास के द्वार खोलने के लिए संस्कृति का गहराई से ज्ञान होना भी अति महत्वपूर्ण है।प्राचार्य ने कहा कि सर्वांगीण विकास संस्कार के अभाव में बेमानी है।गणतंत्र अनुशासन का पाठ पढ़ाती है,,,,,सरस्वती शिशु मंदिर व्यवस्थापक ए के जैन ने कहा कि गणतंत्र प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है ,जो गणतंत्र का पाठ ठीक से पढ़ लेते है समझ लेते है वे दुनिया के छल कपट से दूर अच्छा सा जीवन जीते हुए आगे बढ़ते चले जाते है विवादो से दूर सकारात्मक राह तय करते है।उन्होंने कहा कि सब अपने दायित्वों का भली भांति निर्वहन करे गणतंत्र सुकून भरा माजिल देने में सहायक सिद्ध होगा। अनुशासन को आत्मसात करने में टीचर स्टूडेंट पेरेंट्स सजग रहे तो बच्चो का रिजल्ट मन माफिक आना तय मानिए।तीनो में जो कमजोर पड़ते है उनका प्रभाव रिजल्ट पर आता है। संचालन श्री साहू एवम प्रसाद मैडम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *