पाटन। समग्र शिक्षा विभाग रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अंतर विद्यालय वीरगाथा प्रतियोगिता 2023 में पाटन के कक्षा पांचवी की छात्रा कु.राखी देवांगन को विधा कविता में सक्रिय सहभागिता के लिये जिला दुर्ग गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।

वार्ड 4 भाठापारा अखरा नगर पंचायत पाटन निवासी कु.राखी देवांगन ने पाटन को गौरवान्वित किया है। राखी देवांगन के पिता राजू देवांगन पेशे से ड्रायवर है,जो कि नगर पंचायत पाटन के मुख्य नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय के वाहन चालक हैं।
राखी के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी सचिव स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

राखी को इस उपलब्धि पर नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप, मुख्य नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय, पार्षद चंद्रकला सोनू यादव, मनीष देवांगन, अर्पिता आभाष दुबे, पुरुषोत्तम कश्यप, सन्दीप कश्यप, गोपाल कौशिक, टीकाराम ठाकुर, पुष्पेंद्र बबलू साहू, अनुज यादव सहित वार्डवासियों ने बधाई दिया।
