जामगांव आर। गर्भस्थ ब्लाक जामगाँव आर एरिया में गणतंत्र दिवस समारोह कोरोना के भयावह त्रासदी के बाद स्वतंत्र वातावरण में सांस्कृतिक छटाओं को देश भक्ति और राममय से ओत प्रोत प्रत्यक्ष देखने का मन भावन अवसर देश प्रेमियों को मिला।स्कूली बच्चों ने जमकर अपनी सांस्कृतिक प्रतिभाओं का मंत्र मुग्ध प्रदर्शन किए। तालियां और प्रोत्साहन बटोरे।सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव आर में प्रभातफेरी के दौरान जिला केंद्रीय सहकारी बैंक एवम पशु चिकित्सालय में ध्वजारोहण संपन्न कराए। सरस्वती शिशु मंदिर जामगांव आर में गणतंत्र पर्व पर सीनियर प्रधानाचार्य पवन बंछोर ने किया।इस अवसर पर विद्यालय समिति अध्यक्ष कामता प्रसाद साहू कोषाध्यक्ष बसंत शिंदे व्यवस्थापक ए के जैन सह व्यवस्थापक डा एन के चंद्रवंशी सदस्य डा के एस देवांगन डा गुलाब साहू गुण्डरदेही खंड संघ चालक इवन सिन्हा पूर्वछात्र संगीत मर्मज्ञ एवन,पूर्व छात्र गायक सौरभ राठी पूर्व छात्र युवा व्यापारी इंजिनियर राहुल राठीनगर साहू समाज पूर्व अध्यक्ष कोमल साहूकालेज समिति पूर्व अध्यक्ष नरेश केला शासकीय स्कूल पूर्व अध्यक्ष मनीष जैन प्राचार्य पीएल बारले कार्यालय प्रमुख प्राथमिक प्रधानाचार्य भूमिका साहू भारत माता की पूजा आरती किए।मनमानी करने वालो पर नियंत्रण बनाती है गणतंत्र,,,,,डा हेडगेवार सदन में आयोजित गणतंत्र समारोह मेंबच्चों ने देश भक्ति और राममय कार्यकरम प्रस्तुत कर मंत्र मुग्ध कर दिया। समारोह मेंसाहू समाज परिक्षेत्रिय पूर्व अध्यक्ष कामता प्रसाद साहू ने कहा कि गणतंत्र अनुशासन और मर्यादामय जीवन जीने के लिए लगाम है ।गणतंत्र का पालन करने वाले मनमानी नहीं किया करते और मनमानी करने वालो पर अंकुश लगाने संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडर ने गणतंत्र का विधान बनाए है।संस्कारित व्यक्ति से संविधान भी गौरानविंत्त होती है,,,,समारोह में पधारे जामगांव आर थाना टी आई अम्बिका प्रसाद ध्रुव ने कहा कि सविधान गर्व के साथ जीवन जीने का हक सबको देता है सरस्वती शिशु मंदिर बच्चो को सर्वांगीण विकास का प्लेटफार्म उपलब्ध कराते हुए संस्कार युक्त शिक्षा दे रहा है देश के लिए सज्जन नागरिक तैयार करने में अहम भूमिका निभा रही है जिससे संविधान भी गौरांवित होती है।उन्होंने कहा कि संस्कारित व्यक्ति संविधान का पालन और रक्षा करने में अग्रणी होते है।माता पिता गुरु की आज्ञा पालन से जीवन में निखार आता है,,,,,पूर्व छात्र गायक सौरभ राठी ने कहा कि राष्ट्र की चेतना सदा जयवंत हो बच्चो को होनहार बनने के लिए माता पिता गुरु की आज्ञा पालन करते हुए देश भक्ति के साथ जीने के गुर रहस्यों को आत्म सात करना होगा। पूर्व छात्र इंजिनियर व्यापारी राहुल राठी ने देश हमे देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखे का पाठ जूनियर विधार्थियो को पढ़ाए।पूर्व सरपंच शैलेंद्र मंडावी समाजसेवी भारती सोनबेर ने भी अपने विचार रखे। समारोह में खेमचंद साहू गुंजन बंजारे अजान बाई रवि श्रीवास्तव सुधा ध्रुव गिरिजा बाई छन्नू साहू डी डी मानिकपुरी देवेंद्री श्रीवास डामिन सिन्हा भानुप्रताप दुष्यंत जोशी दया बाई रेखराम दीपक यादव यशवंत सहित संचालन प्रधानाचार्य भूमिका साहू ने किया।आभार व्यवस्थापक ने किया।
सरस्वती शिशु मंदिर सज्जन नागरिक तैयार करने में गौरानविंत भूमिका निभा रही ,,, टीआई ध्रुव
