प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर आ रहे है फर्जी कॉल, रहे सावधान

पाटन. विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत बेलौदी के आश्रित ग्राम खपरी निवासी सन्तराम वर्मा के पास मुम्बई से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोबाइल नंबर 85830 60315, 84202 54554 से किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि आपने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत, मकान बनवाने के लिए आवेदन किया है। इसलिये आप अपना आधार कार्ड, बैंक अकाउंट नंबर, एटीएम नंबर बताएं।

सन्तराम वर्मा ने News24carate.com के संवाददाता को बतलाया कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनके बैंक एकाउंट नंबर,एटीएम नंबर , आधार कार्ड नंबर मांगे उस नम्बर पर फोन किया तो शातिर व्यक्ति ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। हम आपको बताना चाहेंगे कि कुछ शातिर लोग ग्रुप बनाकर, प्रधानमंत्री आवास योजना में सीधे साधे लोगो को अपने जाल में फसाकर ठगी का शिकार बना रहे है। कही आप भी उनके जाल में न फंस ना जाए इसलिये सावधान रहे और किसी भी व्यक्ति के द्वारा आपके आधार नंबर, बैंक एकाउंट आदि की जानकारी मांगी जाती है तो ना देवे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *