थानेदार का फेसबुक एकाउंट हैक कर उनके दोस्तों से मांगी पैसे,जानकारी मिलते ही टीआई ने मेसेज कर किसी प्रकार से सहयोग नही करने किया अपील

पाटन. पाटन थाना के टीआई शिवानंद तिवारी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसके दोस्तों को मैसेज कर किसी न किसी बहाना बनाकर पैसे की मांग कर रहे थे। श्री तिवारी की दोस्तो ने इसकीं जानकारी श्री तिवारी को मैसेज कर व फोन कर दी। इसके बाद उन्होंने सभी को।मैसेज कर किसी को आर्थिक सहयोग न करने की अपील किया।

गौरतलब हो कि विगत दिनों जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू के भाई कमलेश साहू, उतई के भाजपा नेता अनिल साहू के फेसबुक एकाउंट को भी हैक कर मदद करने के नाम पर लोगो से पैसों की मांग किया गया था। आप भी सोशल मीडिया का उपयोग करते है तो सावधानी बरतें आये दिन फेसबुक एकाउंट हैक करने की घटना की जानकारी मिल रही है। अपनी गोपनीय जानकारी सार्वजनिक नही करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *