मोस्ट वांटेड नक्सलियों की सूची जारी,,

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मोस्ट वांटेड नक्सलियों की सूची शनिवार को बस्तर पुलिस ने जारी की है। इसमें नक्सल संगठन के मुखिया और एक-एक करोड़ रुपए के इनामी गगन्ना राव, गणपति उर्फ रमन्ना राव, कट्कम सुदर्शन और वेणुगोपाल उर्फ भूपति सहित 34 हार्डकोर नक्सली शामिल हैं। इनमें से भी 9 पर 40-40 लाख और 17 नक्सलियों पर 25-25 लाख रुपए का इनाम है। पुलिस का कहना है कि पांच दशकों में नक्सली हिंसा में 1800 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। जबकि करोड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि मोस्ट वांटेड नक्सलियों की सूची जारी करने का यही उद्देश्य है कि स्थानीय क्षेत्रवासी इनके बारे में जानकारी दें। इसके लिए हम लोगों को भी आश्वस्त कर रहे हैं कि जानकारी देने वालों के नाम, पते सब गोपनीय रखे जाएंगे। साथ ही इनाम की राशि भी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *