बलौदा बाजार। रंजिश की वजह से की भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या हो गई हैं। लगभग 25 वर्षीय युवक भक्ति यादव पिता भगवान विष्णु यादव निवासी वार्ड क्रमांक 17 लोहिया नगर बलौदाबाजार कि कल शाम को बड़ी बेरहमी के साथ चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक भक्ति यादव कट्टर हिंदूवादी युवा नेता था भाजपा की टिकट पर विगत पार्षद चुनाव में वार्ड क्रमांक 17 से चुनाव भी लड़ा था, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल का सक्रिय सदस्य था। बताया जा रहा है कि धर्म विशेष के युवाओं के एक गुट के साथ उसकी आपसी रंजिश थी जिसकी वजह से धर्म विशेष के युवाओं द्वारा कल देर शाम उसे बड़ी बेरहमी के साथ घेरकर हत्या कर दी गई।
कल देर शाम आई इस खबर ने नगर के माहौल को गर्म कर दिया है और बड़ी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बढ़ते तनाव को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड में आ चुका है पुलिस पूरा प्रयास कर रही है कि नगर का माहौल बिगड़ने ना पाए। इस घटना के विरोध में आज बलौदाबाजार नगर बंद हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने बताया कि इस हत्या में शामिल सारे अपराधियों को कल देर रात तक गिरफ्तार कर लिया गया है।
