पाटन। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा युनिफार्म का पहनने से विरोध किया जा रहा है। क्योंकि यूनीफार्म (साड़ी) गुणवत्ताहीन एवं पारदर्शी (पतला) होने के कारण इसे पहनने में लज्जा एवं असहज महसूस कर रही है। जिसके कारण सभी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने यूनिफार्म को लेने से इनकार किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बतलाया कि शासन द्वारा प्रति साड़ी 400 रूपये भुगतान किया जाता है और हमें जो साड़ी दिया जा रहा है वह 100 रूपये के भी लायक नहीं है, इसलिए हमें शासन द्वारा जितना राशि दिया जाता है उसके हिसाब से यूनिफार्म दिया जाय।
कार्यकर्ताओ ने निवेदन किया है कि इस गुणवत्ताहीन यूनिफार्म (साड़ी) को वापस कर अच्छी गुणवत्ता का यूनीफार्म दिया जाए तब तक यूनीफार्म पहनने का दबाव न दिया जाए।
परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौपने वालों में प्रमुख रूप से लता साहू, संतोषी पांडेय, भुनेश्वरी साहू,राधा देवांगन,लता कश्यप,पूर्णिमा सिन्हा,सरोज वर्मा,गायत्री बंछोर, गंगा साहू,उर्मिला कोसरे,सुमित्रा मांगे,सकून महिपाल,राधा साहू,सीता मेश्राम,कुंती यादव सहित अन्य शामिल है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओ ने युनिफार्म की गुणवत्ता खराब व पारदर्शी होने के कारण पहनने से किया विरोध
